क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत डीहा में नल-जल योजना का उद्घाटन किया गया था उस समय ग्राम डीहा के वार्ड नं०-6 में प्राईवेट बोरिंग से पानी की जलापूर्ति कराई गई थी,तथा वर्ष 2022 में विभागीय स्तर पर उक्त वार्ड में बोरिंग करायी गयी थी जिससे आजतक एक बूंद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है, यदि हाँ, तो क्या इसकी जाँच कराकर सरकार 2022 में की गई बोरिंग में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?