क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कीः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत पाटलीपुत्रा नगर निगम क्षेत्र में घुड़दौड़ रोड से प्रहलाद सिंह पथ का जुड़ाव नहीं रहने के कारण दिघा एवं राजीव नगर मोहल्ला के निवासियों को पाटलीपुत्रा जं0 जाने में 08 किमी की लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ , तो सरकार कबतक उक्त नगर निगम क्षेत्र में स्थित घुड़दौड़ रोड से प्रहलाद सिंह पथ को जोड़ने का विचार रखती है,हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यो?