क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है गोपालगंज जिलान्तर्गत बरौली एवं मांझा प्रखंडों में पेयजल आपूर्ति हेतु लगाये गये सरकारी चापाकल मरम्मत के आभाव में खराब पड़े हैं;2. क्या यह बात सही है कि जनहित में पेयजल आपूर्ति हेतु कार्यपालक अभियंता गोपालगंज को नये चापाकल अधिष्ठापन एवं पुराने के मरम्मत हेतु अनुशंशा देने के उपरांत भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है;3. यदि उपयुक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु बंद पड़े चापाकलों का सर्वेक्षण कराकर शीघ्र मरम्मत एवं नये चापाकलों के अधिष्ठापन हेतु भेजे गये अनुशंसा पर त्वरित कार्रवाई कराने एवं विलंब करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?