क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जगदीश रवानी, पिता-स्व0 हृदयानन्द राम, ग्राम पो0-वरिसवन, थाना + प्रखंड-शाहपुर, जिला-भोजपुर की मृत्यु दिनांक-22.01.2025 को धर्मावती नदी के किनारे सुबह में शौच जाने के क्रम में नदी में पैर फिसल कर डूब जाने के कारण हो चुकी है;2. क्या यह बात सही है कि मुतक के आश्रित को अभी तक कोई भी मुआवजे की राशि सरकार द्वारा नहीं दी गयी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार मृतक के आश्रित को मुआवजे की राशि देने का विचार रखती है, हाॅ तो कबतक, नहीं तो क्यों?