क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखण्ड मुख्यालय में अनुग्रह नारायण स्टेडियम है;2. क्या यह बात सही है कि उसमें सिर्फ घेराबंदी किया हुआ है और वह स्टेडियम के स्वरूप में नहीं है, बैठने एवं अन्य सुविधा का घोर अभाव है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्टेडियम पूर्ण व्यवस्था के साथ निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?