क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत लदनियॉ प्रखंड के जे0सी0के0एल0 उच्च विद्यालय खाजेडीह में उपलब्ध भूमि पर सभा भवन के निर्माण हेतु पत्रांक-03/मा0शि0/अधि0443/2024/2094, दिनांक-23.09.2024 को किए गए अनुरोध के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, यदि हॉ तो क्या सरकार उक्त उच्च विद्यालय में एक सभा भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों?