क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला के मुरौल प्रखंडान्तर्गत मिठूलाल रामदुलारी देवी प्रसव एवं शिशु अस्पताल, पिलखी, में सभी प्रकार के आधारभूत संरचना उपलब्ध रहने के वाबजूद वहां मात्र ओ0पी0डी0 चल रहा है;यदि उपर्युक्त खंड-1 का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार प्रसव एवं शिशु अस्पताल, पिलखी में चौबीस घंटे इनडोर फैसिलिटी सेवा कबतक उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?