क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत बिक्रमगंज नगर परिषद में प्रस्तावित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर परिषद में इंटर स्तरीय हाई स्कूल के समीप स्थल चयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, यदि हाँ तो सरकार कबतक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिक्रमगंज नगर परिषद में स्थापित व संचालित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?