क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत बरारी प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के 12 पंचायतों के नजदीक सेमापुर में एक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने के कारण मरीजों को 20 कि0मी0 की दूरी तय कर कटिहार स्थित स्वास्थ्य केन्द्र जाना पड़ता है, जिस कारण मरीजों को कठिनाई होती हे, यदि हाँ तो सरकार कबतक सेमापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?