क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के दिनारा विधानसभा क्षेत्र में एक भी ट्रामा सेंटर स्थापित नहीं है, जबकि इस क्षेत्र से होकर आरा-मोहनिया मुख्य सड़क/हाइवे गुजरता है, जिस पर प्रतिदिन भारी यातायात के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएँ होती रहती हैं ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दुर्घटनाओं में घायल सैकड़ों मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नही होने के कारण पटना अथवा वाराणसी जैसे दूरस्थ शहरों में रेफर किया जाता है, जिससे कई बार दुर्घटनाग्रस्त की जानें भी चली जाती हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक दिनारा विधानसभा क्षेत्र में उक्त मार्ग पर ट्रॉमा सेंटर की स्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?