क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत सकरा प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिहो में एक भी चिकित्सक कार्यरत नहीं रहने के कारण मरीजों को ओ0पी0डी0 की सामान्य सुविधा नहीं मिल पा रही;यदि हाँ तो सरकार कबतक अतिरिक्त प्रा0 स्वा0 केन्द्र, सिहो में चिकित्सक को पदस्थापित कर 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?