क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के फेनहारा प्रखंड अंतर्गत देवकुलिया में नवनिर्मित नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का विधिवत उद्घाटन अक्टूबर, 2025 में किया गया है, किन्तु विद्युत कनेक्शन नहीं होने के कारण अस्पताल में चिकित्सीय कार्य सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त सी०एच०सी० में शीघ्र विद्युत कनेक्शन कराने का विचार रखती है ?