क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के C.H.C. मोहिउद्दीन नगर एवं अनुमंडलीय अस्पताल शाहपुर पटोरी में महिला सर्जन चिकित्सक का पदस्थापन नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं एवं गरीब मरीजों को समुचित ईलाज हेतु अन्यत्र भेजना/जाना पड़ता है, जिस कारण दुर्घटनाएँ भी हो जाती है, यदि हाँ , तो सरकार C.H.C. मोहिउद्दीन नगर एवं अनुमंडलीय अस्पताल शाहपुर पटोरी में महिला सर्जन चिकित्सक के पदस्थापन का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों?