क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत काराकाट प्रखंड के देव पंचायत में ग्राम-देव में प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध है, लेकिन अभी तक भवन का निर्माण कार्य लंबित है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?