क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर में अवस्थित श्रीकृष्ण सिंह चौक अतिक्रमित और सौदर्यं विहीन रहने के कारण उक्त चौक पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है साथ ही वहाँ श्री बाबू की लगी प्रतिमा भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हो गयी है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक चौक को अतिक्रमण मुक्त करते हुये सौदर्यीकरण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?