क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्त्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला स्थित सुधा डेयरी प्लांट से निकलने वाला गंदा पानी आसपास के 5 एकड़ भूमि में फैल कर जमा हो गया है जिससे लीची का बगान सूखने के साथ-साथ पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित प्लांट से निकलने वाले गंदे पानी को साफ कर नाला के माध्यम से निकट के बूढ़ी गंडक नदी में गिराने का विचार रखती है,हां तो कबतक,नहीं तो क्यों?