क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिले के उचकागाँव प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत राज बलेसरा के ग्राम असनन्द टोला में एम0एस0डी0पी0 योजना अन्तर्गत नव निर्मित (10+2) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असनन्द टोला का निर्माण किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि भवन का निर्माण मानक के अनुरूप नही किया गया है जिसे अभी बने मात्र छः माह हुआ है पर सारा पेन्ट गिर गया तथा उस विद्यालय में पठन-पाठन नही हो रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इसकी जाँच कराकर दोषी पर कार्रवाई के साथ उक्त विधालय में पठन-पाठन आरंभ कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?