क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पारू विधानसभा अंतर्गत सरैया प्रखंड के मारवापाकड़ पंचायत के वार्ड संख्या-03 में आज तक आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना नहीं हुई है;2.क्या यह बात सही है कि आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने के कारण उक्त वार्ड के गरीब बच्चों और धात्री महिलाओं को सरकार की पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना कराने तथा उसके भवन निर्माण का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक नहीं, तो क्यों?