क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के नवीनगर तथा बारूण प्रखण्ड मुख्यालय से रात्रि सरकारी बस सेवा नहीं होने के कारण जनता को राजधानी पटना आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ तो सरकार कबतक नवीनगर और बारूण से सरकारी रात्रि बस सेवा शुरू कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?