क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला के तेघरा प्रखंड सहित राज्य में नील गायों एवं नील बकरी के द्वारा किसानों के लहलहाते फसल को खाकर नष्ट कर दिया जा रहा है जिससे किसानों को भारी क्षति हो रही है ;यदि हाँ तो क्या सरकार किसानों के इस समस्या पर विचार करते हुए नील गायों एवं नील बकरी के द्वारा हुए फसल क्षति का पूर्ति हेतु अनुदान का प्रावधान करना चाहती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ;