क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे:- क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा पूरे राज्य में फसल सिंचाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जिलों में लिफ्ट इरीगेशन की व्यवस्था की गई है, परंतु उसमें बिजली संचालन की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह अब तक अपूर्ण है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार विभाग द्वारा स्थापित लिफ्ट इरीगेशन के संचालन हेतु विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कब तक इनका विद्युतीकरण कराने के उपरांत सिंचाई व्यवस्था प्रारम्भ करने की विचार रखती है; नहीं तो क्यों?