क्या मंत्री, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत प्रखंड-पकरीवरावां के पंचायत धमौल, ढोढा, बेलखुंडा, गुलनी, ज्युरी एवं प्रखंड-कौवाकोल के खडसारी तथा पाली प्रखंड-मुख्यालय से काफी दूरी पर अवस्थित है, वहां के आम नागरिकों को प्रखंड मुख्यालय जाने-आने में काफी समय लग जाती है ;2.क्या यह बात सही है कि पंचायत धमौल के धमौल बाजार इन सभी पंचायतों से काफी निकट है| यहां प्रखंड सह अंचल कार्यालय बनाने हेतु जमीन भी उपलब्ध है;3. यदि उपयुक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार प्रखंड पकरीवरावॉ के पंचायत धमौल , ढोढ़ा , बेलखुंडा , गुलनी, ज्युरी एवं प्रखंड कौवाकोल के खडखारी तथा पाली को मिलाकर धमौल बाजार में प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थापित करवाने का विचार रखती है? यदि हाँ तो कबतक ? नहीं तो क्यों ?