क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः- क्या यह बात सही है कि पटना जिला के अथमलगोला प्रखण्ड के करजान पंचायत स्थित करजान ग्राम में वार्ड सं0-01 महादलित टोला से वार्ड नं0-02 के अशोक सिंह के घर होते हुए वार्ड सं0-04 पानी टंकी तक पईन उड़ाही नहीं होने के कारण जल जमाव की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण ग्रामीण जनता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हां तो सरकार उक्त ग्राम में स्थित पईन की उड़ाही कराकर समुचित जल निकासी कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?