क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत परसा विधानसभा के परसा प्रखंड स्थित अन्याय चंवर मे पिछले कई वर्षों से जल जमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसके कारण सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि जलमग्न है, और वे आर्थिक तंगी झेल रहे हैं, यदि हां तो सरकार उक्त चंवर से जल निकासी के लिए कबतक ठोस कार्ययोजना बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?