क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बांका जिलान्तर्गत अमरपुर विधान सभा क्षेत्र के शम्भुगंज प्रखंड में शम्भुगंज डलवा पथ का निर्माण कार्य चल रहा है जिसकी लम्बाई लगभग 11 कि.मी. है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ के दोनों तरफ घनी आबादी में नाला नहीं रहने के कारण वहां के लोगों को आम दिनों सहित बरसात के दिनों में आवागमन में काफी कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित पथों के दोनों तरफ नाला का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो, कबतक, नहीं तो क्यों ?