क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे की:- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के खरीक प्रखंड के तुलसीपुर पंचायत के ग्राम तुलसीपुर के वार्ड नं0 -04,05,11 एवं 12 में एक बड़ा गड्ढा है उसमें घरेलु एवं बरसात का गंदा पानी भर जाता है, जिसके कारण उक्त वार्ड में यातायात वाधित होती है एवं संक्रमण फैलने से बीमारी हो रही है, यदि हाँ तो सरकार तुलसीसपुर ग्राम के उक्त वार्डो से घर के गंदा पानी एवं बरसात का पानी की निकासी की व्यवस्था कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?