क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पटना जिला के नगर परिषद सम्पतचक, वार्ड नं0 01, शेखपुरा मौजा में पोखर पर जाने वाली रास्ता में वादशाही पैन पर बना पुलिया जीर्णशीर्ण अवस्था में रहने के कारण पिछले तीन वर्षों से आवागमन पूर्ण रूप से बाधित है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त पुलिया के स्थान पर आरसीसी पुल का निर्माण कराने विचार रखती है, नहीं तो क्यों?