क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड के बलिया पंचायत के ग्राम करमैनी मौजा में कई वर्षों से करीब 200 बिघा जमीन में जल जमाव की वजह से खेती नहीं हो पा रही है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त क्षेत्र से जल निकासी हेतु चेक डैम बनवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?