क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड अन्तर्गत किशनपुर पंचायत के बलवाघट्टी प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केन्द्र की घेराबन्दी नहीं है, जिससे पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त केन्द्र की घेराबन्दी कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?