क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अन्तर्गत कुर्सेला से गेड़ाबाड़ी एन0एच0-31 मार्ग पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है, परन्तु ट्रामा सेन्टर नहीं रहने के कारण मरीजों को पूर्णिया/कटिहार स्थित स्वास्थ्य केन्द्र जाना पड़ता है, जिससे कुछ मरीजों की मृत्यु भी हो जाती है यदि हाँ तो सरकार उपर्युक्त एन0एच0-31 मागे पर ट्रामा सेन्टर स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?