क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत नगरनौसा प्रखण्ड के प्रा0 स्वा0 केन्द्र, नरनौसा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर डाॅ धनेष कुमार विगत चार वर्षों से पदस्थापित है;2. क्या यह बात भी सही है कि सरकार के नियमानुसार 3 वर्ष से अधिक वाले किसी भी पदाधिकारी का स्थानांतरण किये जाने का प्रावधान है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार डाॅ धनेष कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रा0 स्वा0 केन्द्र नगरनौसा का स्थानांतरण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?