क्या मंत्री ,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के केवटी विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड केवटी एवं सिंघवाड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शिशु रोग, स्त्री रोग तथा सर्जन चिकित्सक नहीं रहने के कारण रोगियों को चिकित्सा हेतु काफी दूर अन्य अस्पताल जाना पड़ता हैं ,यदि हाँ तो सरकार उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रिक्त पड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों का पदस्थापन करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नही तो क्यों?