क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला के कोईलवर प्रखण्ड अंतर्गत नव निर्मित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, चाँदी का चाहरदिवारी निर्माण नहीं हो पाया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र में सृजित पद के विरुद्ध पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों पदस्थापन नहीं होने के कारण मरीजों को इलाज में कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्वास्थ्य केंद्र का चाहरदिवारी का निर्माण तथा स्वास्थ्य कर्मियों का पदस्थापन कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?