क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत नगरनौसा प्रखण्ड ग्राम पंचायत कछियावाँ दरियापुर के ग्राम दरियापुर में स्वा0 उपकेन्द्र किराये के मकान में संचालित है,2. क्या यह बात सही है कि ग्राम दरियापुर में स्वा0 उपकेन्द्र के भवन निर्माण हेतु थाना नं0-57 के खाता नं0-86, खेसरा नं0-350 रकवा 7.5 डी0 गैरमजरूआ जमीन उपलब्ध है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक ग्राम दरियापुर में उक्त वर्णित भूमि पर स्वा0 उपकेन्द्र का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?