क्या मंत्री , गन्ना उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिले में बड़े पैमाने पर गन्ना की खेती होती है लेकिन चीनी मिल न रहने से उक्त जिले का गन्ना उत्तर प्रदेश चला जा रहा है , यदि हाँ तो सरकार सिवान या गुठनी प्रखंड में किसी स्थान पर चीनी मिल की स्थापना कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?