क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1- क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत के खजौली प्रखण्ड के सर्रा सोनपताही पंचायत अन्तर्गत मदनेश्वर स्थान में B.O.P नहीं है;2- क्या यह बात सही है कि मदनेश्वर स्थान एक धार्मिक स्थल है जहॉ वर्ष 2002 में पुलिस B.O.P था परन्तु वर्तमान में स्थापित नहीं होने से हमेशा अप्रिय घटना घटती रहती है ;3- यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार मदनेश्वर स्थान पर B.O.P कब तक स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?