क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्त्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किक्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत त्रिवेणीगंज विधान सभा के प्रखंड त्रिवेणीगंज के ग्राम लक्ष्मीनियाँ में जैव विविधता पार्क बनाने का प्रस्ताव पूर्व में ही स्वीकृत है, परन्तु अभी तक पार्क निर्माण का कार्य आरम्भ नहीं हुआ है जिससे वर्त्तमान में शहरीकरण एवं औद्योगीकीकरण के कारण प्राकृतिक संसाधनों पर निरंतर दबाव बढ़ रहा है; यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त स्थान के प्रस्तावित जैव विविधता पार्क का कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?