Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1286Starred Question Listed

निजात दिलाना

श्री मुरारी मोहन झा (86) (केवटी) पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग 17 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यावरण, वन  एवं जलवायु परिवर्तन  विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि बिहार के कई जिलों में नीलगायों के आतंक से किसान के फसलों एवं राहगीरों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता हैं;2. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत प्रखंड केवटी एवं सिंघवाड़ा में नीलगायों के द्वारा फसल के नुकसान से किसानों की आजीविका प्रभावित हो रही हैं एवं स्थायी समाधान नहीं निकालने का खामियाजा गरीब किसानों एवं आम राहगीरों को उठाना पड़ रहा हैं;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार नीलगाय के आतंक से परेशान किसानों एवं राहगीरों को निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाने का कोई विचार रखती हैं, हाँ तो कबतक,नही ,तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
17 फरवरी 2026
Member
श्री मुरारी मोहन झा (86) (केवटी)
Department
पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन
Ministry
पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
MLA Profile
MURARI MOHAN JHA (86)
MURARI MOHAN JHA (86)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Keoti - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
10 Oct 1957
Address
Village-Darhar, Post Office-Laheriyasarai, Police Station-Bahadurpur, District-Darbhanga-846001