क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र के लदनियॉ प्रखण्ड के कुमरखत पंचायत के महुलीया गॉव में विद्यालय नहीं है, जिसके कारण छात्र - छात्राओं को पठन-पाठन में कठिनाई होती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त गॉव में महादलित की संख्या बहुतायत होने तथा शिक्षा ग्रहण करने हेतु छोटे-छोटे बच्चे को 02 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करना पड़ रहा है जबकि इसी गॉव के झोकराही में 3 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है ;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार लदनियॉ प्रखण्ड के महुलीया गॉव के झोकहारी में प्राथमिक विद्यालय खोलने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?