क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियॉ जिला अंतर्गत प्रखंड बैसा में ऑगनबाड़ी केंद्रों की संख्या-210 एवं अमौर प्रखंड में -310 हैं;2. क्या यह बात सही है कि बैसा प्रखंड में 210 ऑगनबाड़ी केंद्रों में से 120 एवं अमौर प्रखंड में 320 में से 210 आंगनबाड़ी केंद्र भवनहीन है;3. क्या यह बात सही है कि इतनी बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन न होने के कारण छोटे बच्चे -बच्चियों को आंगनबाड़ी केंद्र में बैठने में कठिनाई हो रही है ;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार वर्णित प्रखंडों के भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों में भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?