क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला के कहरा प्रखंड में बंदरो के द्वारा झुंड में किसानो के खेत में लगी फसल जैसे धान, गेंहू, मक्का, आलू आदि को घंटे भर में नष्ट कर देते हैं;2. क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा सहरसा जिला के कहरा प्रखंड में एक वन जीव संरक्षण अभ्यारण का निर्माण की कार्रवाई करने का विगत 4 वर्ष पहले निर्णय लिया था;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार बंदरों के संरक्षण के उद्देश्य से कौन सी कार्रवाई कबतक करना चाहती है, नहीं तो क्यों?