क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नगर निगम, पूर्णियां द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लगभग 1324 लाभुकों को मृत घोषित कर दिया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि नगर निगम कर्मियों की इस लापरवाही के कारण श्री रामसागर चौधरी, श्रीमती भानु देवी एवं श्री विनोद चौधरी सहित सैकडों बुजुर्ग अपनी पहचान और जीवित होने का प्रमाण लेकर बंद पेंशन को चालू करवाने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार नगर निगम कर्मी द्वारा की गई लापरवाही की जांच कराते हुए मृत घोषित हुए जीवित लाभुकों को यथाशीघ्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन चालू कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?