क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला अंतर्गत पौरा से मौरा तक सकरी नदी से निकले पईन के कच्ची होने से पानी का स्तर नीचे रह जाता है जिससे किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिये पानी नहीं पहुँच पाता है, यदि हाँ , तो सरकार उक्त स्थल पर सकरी नदी से निकले कच्ची पईन का कबतक पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?