क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मढौरा अनुमंडल पदाधिकारी ने मधु कुमारी, पति श्री अर्जुन सिंह ग्राम बिशुनपुर निषक अंचल अमनौर के द्वारा उद्योग स्थापना हेतु भुमि संपरिवर्तन का आवेदन प्राप्ति के आलोक में पत्रांक 2443 दिनांक 11.09.2025 के द्वारा अंचलाधिकारी अमनौर से जॉच प्रतिवेदन की मॉग की थी;2. क्या यह बात सही है कि अंचलाधिकारी अमनौर द्वारा आज तक जाँच प्रतिवेदन नही दिया गया है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मकहैं, तो क्या सरकार विकास एवं रोजगार सृजन में बाधक दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध उच्च स्तरीय जाँच करा कर दण्डित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों ?