क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि नालंदा जिलान्तर्गत बिहार शरीफ अंचल के मौजा-विशकुरवा, हल्का-मुरौरा, थाना नं0 108 में खाता सं0 450, खेसरा सं0 381, रकबा-58 डिसमील भूमि गैरमजरूआ है ,जिसका अंचलाधिकारी ने ग्राम विशकुरवा के ही निवासी कृष्ण महतो, पिता-स्वर्गीय वासुदेव महतो उर्फ वासो महतो के नाम से जमाबंदी कायम कर दिया गया है तथा इस भूमि पर सार्वजनिक कार्य करने से भी रोक दिया है,जिससे ग्रामीणों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है;2.क्या यह बात सही है कि जमाबंदी रद्दीकरण न्यायालय,अपर समाहर्ता,नालंदा में वाद सं0 83/2025-26 चल रहा है,जो जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक नौ तिथि तय की गयी लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुयी है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त भूमि का जमाबंदी रद्दीकरण कर अवैध कब्जा हटाने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?