क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत हरनौत प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हरनौत का भवन निर्माण कार्य जारी है, जो लगभग 5-6 माह में पूर्ण हो जायेगा,2. क्या यह बात भी सही है कि उक्त अस्पताल के भवन निर्माण के साथ चाहरदीवारी निर्माण एवं अस्पताल परिसर में मिट्टी भराई का प्राक्कलन नहीं है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरनौत में अस्पताल के चारो ओर चाहरदिवारी निर्माण एवं अस्पताल परिसर में मिट्टी भराई कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?