क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत अनुमंडलीय अस्पताल, मढ़ोरा एवं समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिक्तिसकों का पद विगत 2 वर्षों से रिक्त है, जिसके कारण आम जनता को ईलाज कराने में काफी कठिनाईयां हो रही है,यदि हाँ तो सरकार उक्त अस्पतालों में उपरोकत वर्णित विशेषज्ञ चिकितसकों का पदस्थापन कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यो ?