क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कटिहार जिला अन्तर्गत बरारी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल का भवन जीर्णशीर्ण एवं मुलभूत सुविधा का अभाव रहने के कारण मरीजों का इलाज ससमय नहीं हो पाता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त रेफरल अस्पताल का जीर्णोद्धार एवं मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराकर मरीजों का समय इलाज कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?