क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर पंचायत के वार्ड नं 10 में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र संचालित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर पशुओं का शयनगाह बना दिया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त केंद्र को अतिक्रमण मुक्त का 6 बेड का अतिरिक्त प्रखंड स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण एवं चाहरदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?