क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला अंतर्गत उदवंतनगर प्रखण्ड अंतर्गत स्वास्थ्य उप केंद्र, बेलाऊर का भवन जर्जर होकर ध्वस्त हो गया है तथा स्वीकृत पद के विरुद्ध स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध नहीं रहने के कारण मरीजों को ईलाज मे कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त स्वास्थ्य उप केंद्र का भवन निर्माण तथा स्वास्थ्य कर्मियों के पदस्थापन का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?